भारत

भारत ने चिनाब नदी के बगलि‍हार बांध से पाकिस्‍तान को पानी का प्रवाह रोका

पहलगाम आंतकी हमले के परिदृश्‍य में एक अन्‍य कडा कदम उठाते हुए भारत ने चिनाब नदी के बगलि‍हार बांध से पाकिस्‍तान को पानी का प्रवाह को रोक दिया है। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि सिंधु नदियों से पानी के प्रवाह को रोकने संबंधी निर्णय के बाद बगलि‍हार बांध से पाकिस्‍तान को जाने वाले पानी के प्रवाह को भारत ने रोक दिया है। भारत अब झेलम नदी के किशनगंगा बांध पर भी इसी प्रकार का कदम उठाने की योजना बना रहा है। उत्‍तर कश्‍मीर के किशनगंगा बांध और जम्‍मू संभाग के रामबन जिले में जल विद्युत बांध बगलि‍हार भारत को जल प्रवाह के समय को नियंत्रित करने की क्षमता प्रदान करते हैं। पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों और नागरिकों के मारे जाने के बाद भारत ने दशकों पुरानी सिंधु जल संधि को रद्द करने का निर्णय लिया है।

Editor

Recent Posts

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड्स एवं कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित किया

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि विकास और पर्यावरण को विरोधी शक्तियों…

6 घंटे ago

पश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र की स्थिति – भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा आज 51 उड़ानें संचालित करने की योजना

नागरिक उड्डयन मंत्रालय पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति पर निरंतर नज़र रख रहा…

6 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन…

7 घंटे ago

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.88 अरब डॉलर बढ़कर 728.49 अरब डॉलर के पार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान चार अरब 88…

8 घंटे ago

इस्पात, लौह अयस्क और उर्वरक यातायात में मजबूत वृद्धि से भारतीय रेल को फरवरी में 14,571 करोड़ रुपये का माल ढुलाई राजस्व प्राप्त हुआ

भारतीय रेल कोयला, इस्पात, उर्वरक, सीमेंट, अनाज और कंटेनर जैसी आवश्यक वस्तुओं के कुशल परिवहन…

8 घंटे ago