Defence News

भारत-ब्रिटेन संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘अजेय वारियर-25’ राजस्थान में शुरू

भारत-ब्रिटेन संयुक्त सैन्य अभ्यास “अजेय वारियर-25” का आठवाँ संस्करण आज राजस्थान स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ। यह 14 – दिवसीय द्विपक्षीय अभ्यास 17 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

इस अभ्यास में 240 सैन्‍यकर्मी भाग ले रहे हैं, जिसमें भारतीय सेना और ब्रिटिश सेना – दोनों का समान प्रतिनिधित्व है। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व सिख रेजिमेंट के जवान कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र के मैंडेट के तहत आयोजित इस अभ्यास का फोकस अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आतंकवाद-रोधी अभियानों पर है। आगामी दो सप्‍ताह के प्रशिक्षण में ब्रिगेड स्तर पर संयुक्त मिशन योजना, समेकित सामरिक अभ्यास, सिमुलेशन-आधारित परिदृश्य तथा वास्तविक आतंकवाद-रोधी आकस्मिकताओं की प्रतिकृति प्रस्‍तुत करने वाले कंपनी-स्तर के फील्‍ड प्रशिक्षण अभ्यास शामिल हैं। इस अभ्यास का लक्ष्‍य सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान, सामरिक दक्षता में वृद्धि तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जटिल अभियानों के प्रबंधन के लिए समन्वित प्रतिक्रिया विकसित करना है।

2011 से द्वि-वार्षिक रूप से आयोजित अजय वॉरियर भारतीय सेना और ब्रिटिश सेना के बीच एक प्रमुख जुड़ाव के रूप में विकसित हुआ है। 2025 का ये संस्करण क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक शांति के प्रति व्यावसायिकता, सहयोग और प्रतिबद्धता के साझा मूल्यों को और मज़बूत करता है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

18 मिनट ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

20 मिनट ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

30 मिनट ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

39 मिनट ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत की रक्षा तैयारियों पर इसके प्रभाव की समीक्षा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, सेना प्रमुखों, रक्षा…

2 घंटे ago