भारत ने ईरान से लगभग 40 भारतीय नाविकों को रिहा करने का अनुरोध किया है। इन नाविकों को पिछले आठ महीने में ईरान द्वारा अलग-अलग आरोपों में जब्त किये गये चार वाणिज्यिक जहाजों से हिरासत में लिया गया था। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को तेहरान में ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन के साथ बैठक के दौरान यह अनुरोध किया। सोनोवाल तेहरान की यात्रा पर थे जहां भारत ने चाबहार के रणनीतिक ईरानी बंदरगाह को संचालित करने के लिए 10 साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये थे जिससे पश्चिम एशिया के साथ व्यापार का विस्तार करने में मदद मिलेगी।
इंडोनेशिया में आज जावा सागर में खराब मौसम के कारण 240 से अधिक यात्रियों वाली…
विश्व स्वास्थ्य संगठन- डब्ल्यूएचओ ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान ब्रिक्स देशों द्वारा स्वीकार…
दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन आज नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस दौरान महत्वपूर्ण…
तीन दिवसीय ड्राईलैंड कांग्रेस 2026 आज नई दिल्ली में शुष्क-भूमि कृषि के लिए समाधानों में…
18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…
सऊदी अरब ने कहा है कि ड्रोन हमले के एक दिन बाद उसने देश भर…