Current Affairs

भारत जिनेवा में उपभोक्ता संरक्षण कानून और नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के नौवें सत्र की अध्यक्षता करेगा

भारत स्विट्जरलैंड के जिनेवा में उपभोक्ता संरक्षण कानून और नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के नौवें सत्र की अध्यक्षता करेगा। संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास संगठन ने 6 से 8 जुलाई तक इस सत्र का आयोजन किया है।

उपभोक्‍ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा है कि इस सत्र में सदस्‍य देश अंतर्राष्‍ट्रीय संगठन उपभोक्‍ता सरंक्षण प्राधिकरण, शिक्षाविद् अन्‍य संबंधित पक्ष, उपभोक्‍ता संरक्षण कानून और नीति से जुड़े उभरते मुद्दों पर विचार- विमर्श करेंगे। उपभोक्‍ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे इस सत्र की अध्‍यक्षता करेंगी और तीन दिन तक चलने वाले इस सत्र में विचार-विमर्श का संचालन करेंगी। सत्र के दौरान उपभोक्‍ता जानकारी और शिक्षा, टिकाऊ, उपभोग, वैश्विक बाजारों में उपभोक्‍ता संरक्षण कानून के प्रभावी क्रियान्‍वयन और सीमा पार उपभोक्‍ता संरक्षण जैसे विषयों पर चर्चा होगी। भारत वॉय द प्रिंसिपल मैटर विषय पर आयोजित उच्‍चस्‍तरीय फायर साइट चर्चा पर भी भाग लेगा।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

3 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

3 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

4 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

6 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

6 घंटे ago