भारत

भारत सभी आवश्‍यक राष्‍ट्रीय क्षमताओं को विकसित करेगा, जिससे आने वाले समय में नेतृत्वकर्ता बन सके: विदेश मंत्री डॉ जयशंकर

विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज कहा कि भारत सभी आवश्‍यक राष्‍ट्रीय क्षमताओं को विकसित करेगा, जिससे आने वाले समय में वह नेतृत्वकर्ता बन सके। नई दिल्‍ली में व्यापारिक संगठनों द्वारा आयोजित एक सम्‍मेलन में डॉ जयशंकर ने कहा कि व्‍यापार अनुकूल वातावरण के साथ हमें योग्यता और प्रतिस्पर्धात्मक स्थितियां विकसित करने पर ध्‍यान केन्द्रित करना चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि भारत में मजबूत विकास, शासन व्‍यवस्‍था में सुधार, वित्‍तीय अनुशासन, आधारभूत संरचना और तेजी से बढ़ता डिजिटाइजेशन देखा जा सकता है। उन्‍होंने विश्‍व में बढ़ रहे तनाव पर चिंता व्यक्त की और विश्‍व स्थिरता में भारत के योगदान पर भी प्रकाश डाला। उन्‍होंने कहा कि भारत प्रथम और वसुधैव कुटुम्‍बकम भारत को विश्‍वबंधु के रूप में पहचान दिलाता है।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

7 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

7 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

19 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

19 घंटे ago