अंतर्राष्ट्रीय

क्वाड और GAVI पहल के तहत हिंदी-प्रशांत देशों को कैंसर उपचार के लिए 4 करोड़ टीके देगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विलमिंगटन, डेलावेयर में क्वाड लीडर्स समिट के मौके पर राष्ट्रपति जोसेफ आर. बाइडेन जूनियर द्वारा आयोजित क्वाड कैंसर मूनशॉट कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर बोलते हुए, प्रधानमंत्री ने ग्रीवा के कैंसर को रोकने, उसका पता लगाने व इलाज करने के उद्देश्य से राष्ट्रपति बाइडेन की इस विचारशील पहल की बेहद सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हिन्द-प्रशांत देशों में लोगों को किफायती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य संबंधी देखभाल प्रदान करने में काफी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि भारत भी अपने देश में बड़े पैमाने पर ग्रीवा के कैंसर की जांच का कार्यक्रम चला रहा है। स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में भारत के प्रयासों के बारे में बात करते हुए, उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि देश ने ग्रीवा के कैंसर का टीका विकसित कर लिया है और इस बीमारी के एआई आधारित उपचार प्रोटोकॉल की दिशा में काम कर रहा है।

कैंसर मूनशॉट पहल में भारत के योगदान के रूप में, प्रधानमंत्री ने भारत के ‘एक विश्व, एक स्वास्थ्य’ के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में कैंसर परीक्षण, जांच और निदान के लिए 7.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुदान प्रदान करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि भारत हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में कैंसर की रोकथाम के लिए रेडियोथेरेपी उपचार और क्षमता निर्माण में सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि गावी और क्वाड कार्यक्रमों के तहत भारत से टीके की 40 मिलियन खुराक की आपूर्ति से हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के देशों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब क्वाड कार्य करता है, तो यह केवल राष्ट्रों के लिए ही नहीं होता है बल्कि यह लोगों के लिए होता है और यही इसके मानव-केन्द्रित दृष्टिकोण का असली सार है।

भारत डिजिटल स्वास्थ्य से संबंधित विश्व स्वास्थ्य संगठन की वैश्विक पहल में अपने 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर के योगदान के माध्यम से कैंसर की जांच, देखभाल और निरंतरता के लिए डीपीआई पर हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के इच्छुक देशों को तकनीकी सहायता भी प्रदान करेगा।

कैंसर मूनशॉट पहल के माध्यम से, क्वाड नेताओं ने हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के देशों में ग्रीवा के कैंसर की देखभाल और उसके उपचार से जुड़े इकोसिस्टम में अंतराल को पाटने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर एक ‘जॉइंट कैंसर मूनशॉट फैक्ट शीट’ जारी की गई।

Editor

Recent Posts

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

7 मिनट ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

9 मिनट ago

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…

12 मिनट ago

NMDC ने अब तक का सबसे अधिक 53 मीट्रिक टन का ऐतिहासिक उत्पादन दर्ज किया

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…

14 मिनट ago

रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की

रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…

1 घंटा ago

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

4 घंटे ago