नागालैंड में, 26वां हॉर्नबिल महोत्सव आज कोहिमा के नागा हेरिटेज गांव किसामा में शुरू होगा। नागालैंड के स्थापना दिवस के अवसर पर, दस दिवसीय यह महोत्सव सभी प्रमुख नागा जनजातियों को एक साथ लाएगा और परंपराओं, लोककथाओं, संगीत, शिल्प और व्यंजनों के साथ जश्न मनाएगा।
हॉर्नबिल महोत्सव आज एक वैश्विक मंच के रूप में स्थापित है जो देश-विदेश से आगंतुकों, सहयोगियों और कलाकारों को आकर्षित करता है। एक पर्यटन पहल के रूप में शुरू हुआ यह महोत्सव, दो दशकों से भी अधिक समय में, दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सांस्कृतिक महोत्सव बन गया है। हॉर्नबिल महोत्सव आज एक वैश्विक मंच के रूप में स्थापित है, जो देश-विदेश से आगंतुकों, सहयोगियों और कलाकारों को आकर्षित करता है।
राज्य में आज शाम हेरिटेज विलेज किसामा में ‘हॉर्नबिल महोत्सव’ के 26वें संस्करण के शुभारंभ के लिए मंच तैयार है। इस अवसर पर नागालैंड के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला मुख्य मेजबान होंगे। इस वर्ष, यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, माल्टा और स्विट्जरलैंड भागीदार देश के रूप में शामिल हुए हैं, जबकि अरुणाचल प्रदेश भागीदार राज्य के रूप में शामिल हुआ है। उद्घाटन समारोह शुरू होने से पहले, विभागों के स्टॉल, प्रदर्शनियों, कार्निवल कार्यक्रमों के विभिन्न उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…
नीति आयोग और ड्यूश गेसेलशाफ्ट एफयूआर इंटरनेशनेल जुसामेनरबीट (जीआईजेड) जीएमबीएच ने 3 नवंबर 2026 को…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…
संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…