वायुसेना ने जम्मू क्षेत्र और उत्तरी पंजाब में बढ़ते जलस्तर और विनाशकारी बाढ़ को देखते हुए व्यापक राहत और बचाव अभियान शुरू किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायुसेना ने पीड़ितों की सहायता के लिए हेलीकॉप्टर बेड़े, परिवहन विमान और वायुसेना के अन्य संसाधन तैनात किए हैं।
भारतीय वायु सेना ने जम्मू क्षेत्र व उत्तरी पंजाब में लगातार बारिश के कारण बढ़ते जल स्तर और विनाशकारी बाढ़ की स्थिति में व्यापक राहत एवं बचाव अभियान संचालित करके राष्ट्रीय सेवा के प्रति अपनी वचनबद्धता को प्रदर्शित किया है।
भारतीय वायुसेना के जहाजों और हेलीकॉप्टर बेड़े की तीव्र तैनाती’
बचाव अभियान
डेरा बाबा नानक क्षेत्र: एक उच्च जोखिम वाले ऑपरेशन में, 38 सैन्य कर्मियों और 10 बीएसएफ कर्मियों को गंभीर रूप से प्रभावित डेरा बाबा नानक क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाला गया, जो खतरनाक परिस्थितियों में भी भारतीय वायुसेना की त्वरित प्रतिक्रिया और कार्य कुशलता को दर्शाता है। अन्य फंसे हुए कर्मियों को बचाने के लिए अतिरिक्त मिशन जारी है।
भारतीय वायु सेना की त्वरित कार्रवाई, सेना, बीएसएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय अधिकारियों के साथ घनिष्ठ सहयोग से अनगिनत लोगों की जान बचाने तथा सबसे अधिक प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में सहायक रही है। उन्नत वायु संसाधनों व अत्यधिक कुशल कर्मचारियों की तैनाती ने चरम मौसम के बीच भी त्वरित, सुरक्षित निकासी और सहायता की कुशल आपूर्ति सुनिश्चित की है।
भारतीय वायुसेना स्थिति पर नजर रखे हुए है और आवश्यकता के अनुसार आगे भी अभियान संचालित करने के लिए तैयार है। यह कार्रवाई प्राकृतिक आपदा के समय राष्ट्र और भारतीय नागरिकों के प्रति अपनी अटूट वचनबद्धता की पुष्टि करती है।
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…
सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…