भारत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज शाम जापान और चीन की यात्रा पर रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज शाम जापान की यात्रा पर रवाना होंगे। प्रधानमंत्री की यह आठवीं जापान यात्रा है। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ यह उनकी पहली शिखर बैठक होगी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस यात्रा के दौरान दोनों प्रधानमंत्री, दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की समीक्षा करेंगे। इसमें रक्षा और सुरक्षा, व्यापार तथा अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और नवाचार तथा आपसी सहयोग शामिल है। वे क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे आपसी संबंधों को और मजबूती देगी। जापान में भारत के राजदूत सि‍बी जॉर्ज ने आकाशवाणी को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा दोनों देशों के बीच सहयोग के नए रास्ते खोलेगी। राजदूत जॉर्ज ने कहा कि यह उच्च-स्तरीय बातचीत भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को मजबूती देगी।

जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने कहा कि विशेष रणनीति और वैश्विक साझेदारी बेहद महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध द्विपक्षीय के साथ ही बहुपक्षीय भी है।

जापान में भारत के राजदूत ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत अमृतकाल की यात्रा के मध्‍य में है और यह यात्रा भारत को एक विकसित देश बनाने की है जिसमें विश्‍वस्‍तरीय बुनियादी ढांचा होगा। उन्‍होंने कहा कि जापान बुनियादी ढांचा योजनाओं पर भारत के साथ काम कर रहा है। भारत की अमृतकाल यात्रा में जापान एक प्रमुख विश्‍वनीय भागीदार बना रहेगा।

दूसरे चरण में प्रधानमंत्री चीन जाएंगे। वे चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग के निमंत्रण पर 31 अगस्त से एक सितंबर तक तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन-एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री के कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करने की भी उम्मीद है। भारत वर्ष 2017 से एस.सी.ओ. का सदस्य है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने VMMC और सफदरजंग अस्पताल में उन्नत मूत्राशय निदान केंद्र और PET-CT एवं SPECT-CT सुविधाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति का जायजा…

7 घंटे ago

झारखंड में पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के बाद कई हिस्सों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई

झारखंड में भी पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के बाद कई हिस्सों में बाढ़…

7 घंटे ago

बिहार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से अन्‍य क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बिहार में पटना और कई अन्य जिलों में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा…

8 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने न्यूयॉर्क में उच्च स्तरीय व्यापार गोलमेज सम्मेलन में निवेशकों से मुलाकात की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने न्यूयॉर्क में उच्च स्तरीय व्यापार गोलमेज सम्मेलन में निवेशकों से…

8 घंटे ago