श्रीलंका के मटाला राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन की जिम्मेदारी एक भारतीय कम्पनी को रूस की कम्पनी के साथ संयुक्त रूप से सौंपी गई है। इस हवाई अड्डे का निर्माण 20.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर में किया गया है और एक समय उड़ानों की कमी की वजह से इसे ‘दुनिया का सबसे सुनसान हवाई अड्डा’ करार दिया गया था। श्रीलंका के मंत्रिमंडल ने द्वीप के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित हवाई अड्डे के प्रबंधन की जिम्मेदारियों के हस्तांतरण को मंजूरी दे दी है।
बंदरगाह, जहाजरानी और विमानन मंत्री निमल सिरिपाला डी. सिल्वा द्वारा मंत्रिमंडल को सौंपे गए प्रस्ताव के अनुसार ये दोनों कम्पनियां 30 वर्षों की अवधि के लिए हवाई अड्डे का प्रबंधन संभालेंगी। श्रीलंका के मंत्रिमंडल द्वारा नियुक्त वार्ता समिति की सिफारिशों के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है जो विमानन प्रबंधन में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में एक महत्वपूर्ण कदम है।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…