Defence News

भारतीय सशस्त्र बलों का दल संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये- 2026 के ग्यारहवें संस्करण में भाग लेने के लिए सेशेल्स पहुंचा

भारतीय सशस्त्र बलों का दल सेशेल्स रक्षा बलों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये- 2026 के ग्यारहवें संस्करण में भाग लेने के लिए सेशेल्स पहुंचा है। यह संयुक्त अभ्यास 9 मार्च से 20 मार्च 2026 तक सेशेल्स रक्षा अकादमी में आयोजित किया जा रहा है। क्रियोल भाषा में ‘लामितिये’ का अर्थ है ‘मित्रता’। यह द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्ष 2001 से सेशेल्स में आयोजित किया जा रहा है।

इस संस्करण में भारतीय सशस्त्र बलों की भागीदारी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में असम रेजिमेंट, भारतीय नौसेना एवं वायु सेना के जवान, आईएनएस त्रिकंद और एक सी-130 विमान शामिल हैं।

इस अभ्यास का उद्देश्य अर्ध-शहरी वातावरण में अपरंपरागत अभियानों के क्षेत्र में तालमेल बढ़ाना और शांति स्थापना अभियानों के दौरान दोनों पक्षों के बीच सहयोग और अंतर-संचालनीयता को बढ़ावा देना है। इससे दोनों सेनाओं के बीच कौशल, अनुभव और अच्छी प्रथाओं के आदान-प्रदान के साथ-साथ द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।

इस संयुक्त अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाएं अर्ध-शहरी वातावरण में संभावित खतरों से निपटने के लिए सामरिक अभ्यासों की एक श्रृंखला का संयुक्त रूप से प्रशिक्षण, योजना और क्रियान्वयन करेंगे, साथ ही नई पीढ़ी के उपकरणों और प्रौद्योगिकी का उपयोग और प्रदर्शन भी करेंगे। 12 दिनों तक चलने वाले इस संयुक्त अभ्यास में क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास, युद्ध संबंधी चर्चाएं, केस स्टडी, व्याख्यान और प्रदर्शन शामिल होंगे, जिसका समापन दो दिनों के सत्यापन अभ्यास के साथ होगा।

यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी समझ बढ़ाने में योगदान देगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी कल गुजरात का दौरा करेंगे, 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही उद्घाटन तथा राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…

56 मिनट ago

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

4 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

4 घंटे ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

17 घंटे ago