भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास खंजर-XII का 12वां भाग 10 मार्च से 23 मार्च 2025 तक किर्गिस्तान में होगा। 2011 में अपनी शुरुआत के बाद से, खंजर XII एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। भारत और किर्गिस्तान के बीच वैकल्पिक स्थल संपन्न रणनीतिक संबंधों के अनूठे आयाम को दर्शाते हैं। पिछला अभ्यास जनवरी 2024 में भारत में किया गया था।
भारतीय टुकडी का प्रतिनिधित्व पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) के सैनिक कर रहे हैं तथा किर्गिज़स्तान दल का प्रतिनिधित्व किर्गिज़ स्कॉर्पियन ब्रिगेड कर रही है।
इस अभ्यास का उद्देश्य शहरी और पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी और विशेष बलों के अभियानों में अनुभवों और सर्वोत्तम तरीकों का आदान-प्रदान करना है। इस अभ्यास में स्नाइपिंग, कठिन बिल्डिंग इंटरवेंशन और माउंटेन क्राफ्ट के उन्नत विशेष बल कौशल विकसित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
कठोर प्रशिक्षण के अलावा, इस अभ्यास में जीवंत सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी शामिल होगा। इसमें किर्गिज़ त्यौहार नौरोज़ का उत्सव मनाना भी शामिल है। यह आदान-प्रदान दोनों देशों के बीच मित्रता के बंधन को और मजबूत करेगा।
यह अभ्यास दोनों पक्षों को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और उग्रवाद की साझा चिंताओं का समाधान करते हुए रक्षा संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा। यह अभ्यास क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के भारत और किर्गिस्तान की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…