Defence News

भारतीय सेना की मेजर राधिका सेन को वर्ष 2023 के यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए चुना गया

भारतीय सेना की मेजर राधिका सेन को वर्ष 2023 के यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए चुना गया है। यह पुरस्‍कार कल संयुक्‍त राष्‍ट्र अंतर्राष्‍ट्रीय शांति रक्षक दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

यह पुरस्‍कार दो हजार के सुरक्षा परिषद प्रस्‍ताव के सिद्धांतों को बढावा देने में एक सैन्‍य शान्ति रक्षक के प्रयासों को मान्‍यता देता है। यह प्रस्‍ताव महिलाओं और लडकियों को संघर्ष संबंधी यौन हिंसा और संयुक्‍त राष्‍ट्र के लिए लैंगिक संबंधी जिम्‍मेद‍ारियों की रक्षा का आह्वान करता है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र के अनुसार मेजर राधिका सेन ने कॉगो गणराज्‍य में संगठन स्थिरीकरण मिशन में अपनी सेवाएं दीं। वहां उन्‍होंने उत्तर किवू में कम्‍युनिटी अलर्ट नेटवर्क स्‍थापित करने में सहायता दी। मेजर राधिका सेन यह पुरस्‍कार पाने वाली दूसरी भारतीय शांति रक्षक हैं। उनसे पहले दक्षिण सूडान में संयुक्‍त राष्‍ट्र मिशन में सेवारत मेजर सुमन गवानी ने यह सम्‍मान 2019 में प्राप्‍त किया था।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

7 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

12 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

12 घंटे ago