भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला एक्सियोम-4 मिशन के तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ आज पृथ्वी पर लौट रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से उनकी यह वापसी 18 दिन बाद हो रही है। चारो अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेसएक्स ड्रैगन से 22 घंटे की यात्रा कल शुरु की। अनुमान है कि ये अंतरिक्ष यात्री आज भारतीय समय के अनुसार दोपहर बाद तीन बजे कैलिफोर्निया तट पर उतरेंगे। अंतरिक्ष स्टेशन से विदाई पर शुभांशु शुक्ला ने अपनी यात्रा को अविश्वसनीय बताया।
यह आकाश गंगा मिशन, एक्सियोम स्पेस, नासा और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का संयुक्त प्रयास है। यह आगामी गगनयान मिशन और प्रस्तावित भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन सहित भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान महत्वाकांक्षाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर प्रवास के दौरान, शुभांशु शुक्ला ने विशेष रूप से भारत के लिए सात सूक्ष्म-गुरुत्व प्रयोग किए, जो अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत की बढ़ती क्षमताओं को प्रदर्शित करते हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…