अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी-नासा ने कहा है कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और एक्जिओम-4 मिशन के तीन अन्य क्रू सदस्यों की वापसी यात्रा 14 जुलाई से शुरू होगी। नासा के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के प्रबंधक, स्टीव स्टिच ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
मिशन वापसी शुरू होने के कई घंटे बाद अंतरिक्ष यात्री प्रशांत महासागर में कैलिफ़ोर्निया तट के पास उतरेंगे। शुभांशु अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के 14-दिवसीय मिशन पर हैं। उनके माता-पिता ने कहा है कि उन्हें बहुत गर्व है कि शुभांशु अपना मिशन पूरा करके वापस लौटने के लिए तैयार हैं। उनकी मां आशा शुक्ला ने कहा कि हम उनका खुले दिल, गर्मजोशी और बैंड-बाजे के साथ स्वागत करेंगे।
बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं, बहुत ज्यादा खुशी हो रही है कि कितनी जल्दी वो पल आए कि बच्चा हमारा वापस आए और हम लोग मिले उससे जाकर जैसे मिशन अच्छे से चला गया तो वैसे वापस आए, यहीं प्रार्थना भगवान से करते हैं। अब घर आएंगे स्वागत करेंगे। बाहें फैलाकर उनकी अच्छी तरह स्वागत करेंगे, खूब घर को सजाएंगे अच्छे से घर में उनका स्वागत करेंगे।
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…