बिज़नेस

भारतीय रसायन और पेट्रोकेमिकल का बाजार वर्ष 2025 तक लगभग 300 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद: हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज कहा कि भारतीय रसायन और पेट्रोकेमिकल का बाजार वर्ष 2025 तक लगभग 300 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। वर्तमान में पेट्रोकेमिकल बाजार 220 बिलियन डॉलर है। इंडिया केम 2024 के अंतर्गत हरदीप सिंह पुरी ने आज नई दिल्ली में ‘पेट्रोकेमिकल्स पर गोलमेज सम्मेलन’ को संबोधित किया।

हरदीप सिंह पुरी ने भारत के पेट्रोकेमिकल क्षेत्र की विशाल क्षमता पर चर्चा की। लगभग 30 मिलियन टन के वार्षिक खपत के साथ, भारत एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह विकसित देशों की तुलना में भारत के प्रति व्यक्ति खपत को काफी कम दर्शाता है। साथ ही यह बाजार की मांग, वृद्धि और निवेश के लिए पर्याप्त अवसर भी प्रदान करता है।

वैश्विक स्‍तर पर छठे सबसे बड़े और एशिया में तीसरे सबसे बड़े रसायन उत्पादक के रूप में, भारत 175 से अधिक देशों को रसायनों का निर्यात करता है, जो इसके कुल निर्यात का 15 प्रतिशत है।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्रालय ने भारत में अमरीकी दूतावास के उप-प्रमुख जेसन मीक्‍स को किया तलब

विदेश मंत्रालय ने आज भारत में अमरीकी दूतावास के उप-प्रमुख जेसन मीक्‍स को तलब किया।…

9 मिनट ago

पश्चिम एशिया संघर्ष: अमरीका के साथ प्रस्तावित समझौते पर ईरान ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया

पश्चिम एशिया में संघर्ष रोकने के राजनयिक प्रयासों से अब तक कोई हल नहीं निकला…

11 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने श्री अमरनाथ जी यात्रा की सुरक्षा तैयारियों पर समीक्षा बैठक की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026…

20 मिनट ago

राजस्व खुफिया निदेशालय ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में तस्करी से लाई गई 14 करोड़ रुपये मूल्य की 71 लाख विदेशी सिगरेट स्टिक जब्त की, चार गिरफ्तार

विदेशी सिगरेट की तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई में, राजस्व खुफिया निदेशालय- डीआरआई ने पूर्वोत्तर…

22 मिनट ago

CSIR-CRRI और MCD ने टिकाऊ सड़क पुनर्निर्माण और गड्ढों की त्वरित मरम्मत के लिए रणनीतिक साझेदारी की

सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR-CRRI) और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के बीच 10 जून 2026…

24 मिनट ago

एनटीए ने 21 जून को होने वाली नीट यूजी पुनर्परीक्षा की परीक्षा अवधि को 15 मिनट बढ़ाकर 195 मिनट का कर दिया

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 21 जून को होने वाली नीट यूजी पुनर्परीक्षा की परीक्षा…

26 मिनट ago