भारत

भारतीय तटरक्षक बल और हल्दिया गोदी परिसर ने तेल रिसाव की स्थिति में तैयारी को मजबूत करने के लिए समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया कार्यशाला आयोजित की

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने हल्दिया गोदी परिसर (एचडीसी) के सहयोग से 21-22 मई, 2025 तक दो दिवसीय समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया सम्मेलन और कार्यशाला का आयोजन किया। हल्दिया में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पश्चिम बंगाल तट पर तेल रिसाव की घटनाओं के प्रबंधन में प्रमुख हितधारकों के बीच तैयारी, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को बढ़ाना था।

इस सम्मेलन का उद्घाटन भारतीय तटरक्षक बल के कमांडर (पश्चिम बंगाल) ने किया। इसमें तटरक्षक प्रदूषण प्रतिक्रिया सेल में आईसीजी और एचडीसी के क्षेत्र विशेषज्ञों द्वारा विशेष प्रस्तुतियाँ दी गईं। एचडीसी में प्रदूषण प्रतिक्रिया उपकरणों का एक व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया जिससे प्रतिभागियों को अत्याधुनिक प्रदूषण प्रतिक्रिया प्रणालियों की क्षमताओं की व्यावहारिक समझ मिली।

कोलकाता पत्तन न्यास, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हल्दिया रिफाइनरी, हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रिलायंस हल्दिया टर्मिनल्स और अन्य समुद्री और पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों के हितधारकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

4 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

5 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

5 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

7 घंटे ago