भारतीय तटरक्षक और जापान तटरक्षक ने मुंबई में समुद्री प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित संयुक्त अभ्यास किया। इससे भारत और जापान के बीच मजबूत नौवहन भागीदारी और स्वतंत्र तथा मुक्त हिंद-प्रशांत के प्रति पुष्टि सुदृढ़ हुई। अभ्यास के अंतर्गत जापान तटरक्षक कमांडेंट एडमिरल योशियो सेगुची ने कल एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारतीय तटरक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय-पश्चिम का दौरा किया।
एडमिरल सेगुची ने भारतीय तटरक्षक क्षेत्र-पश्चिम के कमांडर महानिरीक्षक भीष्म शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
दोनों पक्षों ने भारतीय तटरक्षक के प्रदूषण नियंत्रक पोत आईसीजीएस समुद्र प्रहरी पर संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास किया। जापानी प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय पोत निर्माण क्षमताओं के आकलन के लिए मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड का दौरा भी किया।
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो – सीबीआई को अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक ठेकों…
भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री…
ईरान ने चेतावनी दी है कि उसके नागरिक ठिकानों पर अगर और हमले हुए तो…
गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने कुल मिलाकर 18.4 लाख करोड़ रुपये का सकल व्यापार मूल्य (जीएमवी)…
राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज उन्नीस नवनिर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों रामदास बंडु आठवले, माया चिंतामन इवनाते,…
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने "इलेक्ट्रिक…