भारत

भारतीय तटरक्षक बल ने केरल तट से दूर जलते हुए कंटेनर जहाज के बचने के लिए अपना अभियान तेज किया

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 11 जून, 2025 को अग्निग्रस्त सिंगापुर के कंटेनर जहाज एमवी वान हाई 503 पर बचाव दल के पांच सदस्यों और एक एयरक्रू गोताखोर को उतारा है, जिससे कि उसके बचाव व खींचने का काम आसान हो सके। इस जहाज में 09 जून, 2025 को केरल तट पर आग लग गई थी और यह भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) के भीतर दक्षिण-पूर्व में है, जो कि केरल के बेपोर से लगभग 42 समुद्री मील दूरी पर है।

इस जहाज पर 1.2 लाख मीट्रिक टन ईंधन और खतरनाक कार्गो सहित सैकड़ों कंटेनर लदे हुए हैं, जिससे समुद्री पर्यावरण और क्षेत्रीय जहाजरानी मार्गों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। भारतीय तटरक्षक बल द्वारा किए गए गहन अग्निशमन प्रयासों के कारण आग की लपटें काफी कम हो गई हैं और अब कार्गो होल्ड और बे में केवल धुआं ही दिखाई दे रहा है। हालांकि, आंतरिक डेक और ईंधन टैंकों के पास आग अभी भी सक्रिय है।

भारतीय तटरक्षक बल के पांच जहाज, दो डोर्नियर विमान और एक हेलीकॉप्टर इस अग्निशमन अभियान में लगे हुए हैं, जिन्हें पोतपरिवहन महानिदेशालय के दो जहाजों से सहायता मिल रही है। जहाज के मालिकों द्वारा नियुक्त किया गया बचाव दल भारतीय तटरक्षक बल के साथ समन्वय में कार्य कर रहा है और भारतीय वायु सेना से भी अतिरिक्त हवाई सहायता का अनुरोध किया गया है।

आग अभी भी पूरी तरह से बुझी नहीं है, ऐसी स्थिति में संभावित किसी भी पर्यावरणीय आपदा को रोकने के लिए टोलाइन स्थापित करने और जहाज को तट से दूर खींचने के प्रयास किये जा रहे हैं। इस बीच स्थिति गंभीर बनी हुई है और उस पर लगातार निगाह रखी जा रही है।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

4 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

4 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

16 घंटे ago