Defence News

भारतीय तटरक्षक बल के जहाज सक्षम तीन दिवसीय यात्रा के लिए सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया पहुंचा

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) बल का अपतटीय गश्ती जहाज सक्षम समुद्री सहयोग को सशक्त करने और क्षेत्रीय साझेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय यात्रा के लिए 12 मार्च, 2025 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया पहुंचा। इस पोत के चालक दल के सदस्य स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ उच्च स्तरीय मुलाकात, संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास और अपने समकक्षों के साथ कई खेल आयोजनों सहित अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इन गतिविधियों से आपसी सहभागिता व क्षमता बढ़ेगी, जिससे आपसी सीख को बढ़ावा मिलेगा और भारत तथा सेशेल्स के बीच स्थापित समुद्री संबंध पहले से भी अधिक सशक्त होंगे।

इस जहाज पर सवार राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट वॉकथॉन और समुद्र तट की सफाई जैसी गतिविधियों में भाग लेंगे, जो पर्यावरणीय स्थिरता एवं समुद्री संरक्षण के लिए सरकार के ‘पुनीत सागर अभियान’ में योगदान देगा। इसके अतिरिक्त, जहाज पर सवार असम राइफल्स के 10 जवान अंतर-एजेंसी सहयोग को सुगम बनाएंगे, जिससे कर्मियों को समुद्री परिचालन का अनुभव प्राप्त होगा और दोनों देशों के रक्षा बलों के बीच सौहार्द व ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।

आईसीजीएस सक्षम सेशेल्स की यात्रा पूरी करने के बाद, अपनी विदेशी तैनाती योजना के भाग के रूप में मेडागास्कर जाएगा, जहां वह कूटनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाएगा और हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में तटरक्षक बल के बीच सहयोग को बढ़ाएगा। यह यात्रा समुद्री सुरक्षा, क्षेत्रीय सहयोग और हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के साथ मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के प्रति आईसीजी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

Editor

Recent Posts

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

51 मिनट ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

53 मिनट ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

57 मिनट ago

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…

1 घंटा ago

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…

1 घंटा ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ईरान के साथ युद्ध अगले 2 से 3 सप्ताह के भीतर समाप्त कर दिया जाएगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अगले 2…

1 घंटा ago