भारतीय तटरक्षक बल ने 29 जून, 2026 को मंगलुरु तट के पास एक चुनौतीपूर्ण समुद्री खोज और बचाव अभियान में संकटग्रस्त भारतीय मछली पकड़ने वाली नौका (आईएफबी) मंजू माथा से छह मछुआरों को सफलतापूर्वक बचाया। आईसीजी के जहाज सचेत ने लगभग सायं चार बजे सूरतकल तट से लगभग 33 समुद्री मील दूर स्थित एक मछली पकड़ने वाली नौका से वीएचएफ आरटी संकटकालीन संदेश प्राप्त किया, जिसमें समुद्र की खराब परिस्थितियों के कारण नौका में भारी जलभराव और पतवार को नुकसान पहुंचने की सूचना दी गई थी, जिससे चालक दल के सभी छह सदस्यों का जीवन खतरे में था। तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए, आईसीजी ने सहायता प्रदान करने के लिए जहाज को मोड़ा और संकट से घिरी नौका से संपर्क स्थापित किया।
खराब मौसम, तेज हवाओं और कम दृश्यता जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद, आईसीजीएस सचेत के चालक दल ने उल्लेखनीय दक्षता के साथ अभियान को अंजाम दिया। चालक दल ने खराब समुद्री परिस्थितियों में उपयोग के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए रिमोट-ऑपरेटेड जीवनरक्षक रिंग का उपयोग करके फंसे हुए मछुआरों तक सुरक्षित रूप से पहुंचकर उन्हें बचाया। शाम 6 बजे तक, सभी छह सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। आईसीजीएस सचेत वर्तमान में बचाए गए चालक दल को सुरक्षित उतारने के लिए न्यू मैंगलोर में पहुंच रहा है।
यह अभियान समुद्र में जीवन रक्षा के प्रति भारतीय तटरक्षक बल की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह सबसे चुनौतीपूर्ण समुद्री आपात स्थितियों से निपटने में तटरक्षक कर्मियों के साहस, प्रशिक्षण और व्यावसायिकता के साथ आधुनिक प्रौद्योगिकी के प्रभावी समन्वय को दर्शाता है।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइसेंज…
भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुलिश…
भारतीय वायु सेना ने कल आयोजित उद्घाटन समारोह के बाद जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…