भारत

भारतीय ध्वज वाले जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने लगभग 92,700 मीट्रिक टन LPG लेकर होर्मुज़ जलडमरूमध्य सुरक्षित पार किया

भारतीय ध्वज वाले दो जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने आज तड़के होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सुरक्षित तरीके से पार कर लिया है। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने दिल्ली में आज शाम अंतर-मंत्रालयी मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि इन जहाज़ों पर 92 हजार 7 सौ मीट्रिक टन एलपीजी है। राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि ये जहाज़ 16 और 17 मार्च को मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पर पहुंचेंगे।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि किसी भी खुदरा दुकान या एलपीजी वितरक के यहां एलपीजी की कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है। संयुक्त सचिव ने नागरिकों से एलपीजी सिलेंडर की जल्दबाजी में बुकिंग न करने और आवश्यकता पड़ने पर ही बुकिंग करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि वाणिज्यिक सिलेंडर राज्य सरकारों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। 29 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में वाणिज्यिक सिलेंडरों का वितरण शुरू हो गया है। एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए विभिन्न राज्य सरकारें छापेमारी और निरीक्षण भी कर रही हैं। घरेलू सिलेंडर बुकिंग में उपभोक्ताओं को हो रही असुविधा के संबंध में संयुक्त सचिव ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में सिलेंडर पिछली डिलीवरी तिथि से 25 दिन बाद और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही बुक किए जा सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से सिलेंडरों की डिजिटल बुकिंग करने और वितरण केंद्रों के बाहर कतार में लगने से बचने का भी आग्रह किया।

विदेश मंत्रालय में खाड़ी क्षेत्र के अपर सचिव असीम महाजन ने बताया कि पिछले महीने की 28 तारीख से अब तक पश्चिम एशिया क्षेत्र से 1 लाख 72 हजार भारतीय नागरिक स्वदेश लौट चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर उड़ानों की संख्या बढ़ने से हवाई संपर्क में लगातार सुधार हो रहा है। असीम महाजन ने बताया कि ओमान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर से उड़ानें संचालित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि सीधी उड़ानों की अनुपलब्धता वाले देश बहरीन, कुवैत और इराक में फंसे भारतीय नागरिकों को वीजा विस्तार और सऊदी अरब के रास्ते आगे की यात्रा के लिए ट्रांजिट वीजा में सहायता प्रदान की जा रही है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव सी सेंथिल राजन ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फर्जी खबरों से सावधान रहने का आग्रह किया। उन्होंने नागरिकों को केवल सरकार के आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करने की सलाह दी।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

1 घंटा ago

अमित शाह ने पंजाब के मोगा से भाजपा के विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पंजाब के मोगा जिले से अगले वर्ष होने…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोलकाता में लगभग 18 हजार 6 सौ 80 करोड़ रुपये…

2 घंटे ago

लेबनान के दक्षिणी हिस्से में स्वास्थ्य केंद्र पर हुए इस्राएल के हमले में 12 चिकित्साकर्मी मारे गए

लेबनान के दक्षिणी हिस्से में स्वास्थ्य केंद्र पर हुए इस्राएल के हमले में 12 चिकित्साकर्मी…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नींव रखी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज असम के सिलचर में अनेक विकास परियोजनाओं की नींव रखी…

3 घंटे ago