Defence News

भारतीय नौसेना का जहाज INS रणवीर बांग्लादेश के चटगांव पहुंचा

पूर्वी नौसेना कमान के नियंत्रण में सेवाएं देने वाला पूर्वी बेड़े का भारतीय नौसेना जहाज रणवीर 29 जुलाई, 2024 को अपनी परिचालन तैनाती के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में बांग्लादेश के चटगांव पहुंचा। इस युद्धपोत का बांग्लादेश की नौसेना द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आईएनएस रणवीर की यह यात्रा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के 21-22 जून, 2024 को भारत के राजकीय दौरे के ठीक बाद हुई है।

इस यात्रा के दौरान, दोनों देशों अर्थात् भारतीय और बांग्लादेशी नौसेना के कर्मी विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञों के आदान-प्रदान (एसएमईई), एक-दूसरे के जहाज पर क्रॉस-डेक दौरे, सामुदायिक कार्यक्रम और मैत्रीपूर्ण खेल आयोजनों सहित व्यापक नौसैन्य गतिविधियों पर आधारित बातचीत में शामिल होंगे, इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं व राष्ट्रों के बीच मौजूदा आपसी सहयोग एवं समुद्री संबंधों को और भी सशक्त बनाना है।

आईएनएस रणवीर बंदरगाह चरण के पूरा होने के बाद बांग्लादेश की नौसेना के जहाजों के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स)/पासेक्स में भाग लेगा।

यह यात्रा भारत सरकार के समुद्री क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास (सागर) पर मुख्य रूप से ध्यान देने के साथ जुड़ी हुई कई गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से दीर्घकालिक मित्रता, सहयोग और साथ ही दोनों देशों के बीच मजबूत सहभागिता वाली स्थिति को और सशक्त करेगी।

आईएनएस रणवीर राजपूत श्रेणी का एक निर्देशित मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत है, जिसे अत्याधुनिक हथियारों और सेंसरों के साथ उन्नत बनाया गया है। इसमें इस्तेमाल की गई अधिकांश हथियार प्रणालियां स्वदेशी हैं, जो भारतीय नौसेना के आत्मनिर्भरता पर विशेष तौर पर ध्यान देने की वचनबद्धता को दोहराते हैं।

Editor

Recent Posts

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

41 मिनट ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

43 मिनट ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

47 मिनट ago

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…

57 मिनट ago

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…

1 घंटा ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ईरान के साथ युद्ध अगले 2 से 3 सप्ताह के भीतर समाप्त कर दिया जाएगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अगले 2…

1 घंटा ago