रविंद्र जडेजा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “टी20 विश्व कप जीतना एक सपना सच होने जैसा था, यह मेरे टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का शिखर था।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा की पिछले कुछ वर्षों में खेल के विभिन्न विभागों में उनके प्रदर्शन के लिए सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने करियर के दौरान शानदार टी20 प्रदर्शन के लिए भी उनकी प्रशंसा की। ऑलराउंडर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “प्रिय रविन्द्र जडेजा, आपने एक ऑलराउंडर के रूप में असाधारण प्रदर्शन किया है। क्रिकेट प्रेमी आपके देखने लायक स्ट्रोक प्ले, स्पिन और शानदार फील्डिंग की प्रशंसा करते हैं। पिछले कुछ वर्षों में आपके शानदार टी20 प्रदर्शन के लिए धन्यवाद। आपके आगे के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएँ।”
अमरीका में ट्रंप प्रशासन ने आठ प्रमुख प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए ग्रीन कार्ड…
तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा तथा असम की एक लोकसभा सीट पर…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-ट्वेंटी क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मैच आज…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया…
सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं की आपूर्ति और बिक्री पर लगाए जाने वाले मार्जिन…
हूती विद्रोहियों ने कल सऊदी अरब पर नए मिसाइल हमले करने का दावा किया। इन…