भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तारकश, दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी चल रही परिचालन तैनाती के क्रम में 12 जून 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया पहुंचा।
यह जहाज सेशेल्स तटरक्षक बल के जहाज पीएस ज़ोरोएस्टर को भारत से सेशेल्स तक ले गया, जिसका जीआरएसई, कोलकाता में जी-मरम्मत कार्य पूरा हो चुका था। यह निर्माण और रखरखाव के क्षेत्र में एक स्थायी समुद्री साझेदारी को प्रदर्शित करता है। यह पारगमन हिंद महासागर क्षेत्र में साझा समुद्री चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने के लिए अंतर-संचालनीयता को भी रेखांकित करता है।
इस यात्रा के दौरान, कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन रोहित मिश्रा, सरकार और सेशेल्स रक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, और सेशेल्स सरकार को आवश्यक साजो-सामान और महत्वपूर्ण उपकरण सौंपे जाएंगे।
इस बंदरगाह भ्रमण का उद्देश्य भारत और सेशेल्स के बीच सौहार्द, पारस्परिक सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…