भारत

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने हिमाचल प्रदेश में डाक विभाग द्वारा ड्रोन आधारित डाक सेवा शुरू करने की घोषणा की

संचार एवं DoNER मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के नेतृत्व में, डाक विभाग ने हिमाचल प्रदेश के मंडी प्रधान डाकघर और रेहरधार शाखा डाकघर के बीच ड्रोन आधारित डाक एवं पार्सल वितरण सेवा 12 जून, 2026 से शुरू की है। यह पहल ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा ग्रामीण डाक सेवकों और डाक सहायकों के साथ हुई बातचीत के दौरान प्राप्त प्रतिक्रिया पर आधारित है , जिसमें दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में तीव्र और अधिक कुशल संपर्क की आवश्यकता पर बल दिया गया था।

डाक सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के केंद्रीय मंत्री के विज़न से प्रेरित होकर, डाक विभाग ने अगले दो से तीन महीनों में हिमाचल प्रदेश और असम में लगभग 150 चिन्हित मार्गों पर ड्रोन-आधारित डाक सेवा शुरू करने की योजना बनाई है, जिसमें मंडी-रेहरधार मार्ग इस पहल को शुरू करने वाला पहला मार्ग होगा।

मंडी प्रधान डाकघर से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित रेहरधार ब्रांच डाकघर तक पारंपरिक व्यवस्थाओं से पहुंचने में वर्तमान में दो घंटे से अधिक का समय लगता है। ड्रोन आधारित संचार के कारण, यह समय घटकर लगभग सात मिनट रह गया है।

यह सेवा भूभाग संबंधी चुनौतियों को दूर करते हुए वास्तविक समय में ट्रैकिंग की सुविधा प्रदान करती है और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन का एक साधन उपलब्ध कराती है। इस पहल से सेवा वितरण में सुधार, दूर-दराज और पर्वतीय क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूत करने और स्थानीय समुदायों के लिए आवश्यक डाक सेवाओं तक पहुंच में सुधार होने की उम्मीद है, जिससे सामाजिक और आर्थिक समावेशन को बढ़ावा मिलेगा।

Editor

Recent Posts

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से होगा। मोहाली…

5 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा- ईरान युद्ध ने मध्यावधि चुनाव को प्रभावित किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में आठ महीने से जारी…

5 घंटे ago

सरकार ने निम्‍न गुणवत्‍ता वाली दवाओं का निर्माण लाइसेंस तत्काल निलंबित करने का प्रस्ताव रखा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में दवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने…

6 घंटे ago

CCI ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ…

6 घंटे ago

CCI ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता लेने को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट…

7 घंटे ago

भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण आयोजित हुआ

भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण 3 नवंबर, 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया…

7 घंटे ago