Defence News

भारतीय नौसेना ने पूर्वी समुद्र-तट पर पूर्वी लहर अभ्यास का संचालन किया

भारतीय नौसेना ने फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पूर्वी नौसेना कमान के परिचालन नियंत्रण के तहत पूर्वी समुद्र-तट पर पूर्वी लहर अभ्यास का संचालन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य क्षेत्र की समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के क्रम में भारतीय नौसेना की तैयारियों के मूल्यांकन की दिशा में प्रक्रियाओं का सत्यापन करना था।

इस अभ्यास में जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों ने भाग लिया। एक्सपीओएल को कई चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें सामरिक चरण के दौरान वास्तविक परिदृश्य में युद्ध प्रशिक्षण और हथियार चरण के दौरान लक्ष्य तक आयुध पहुंचाने की भारतीय नौसेना की क्षमता की पुष्टि के लिए विभिन्न फायरिंग का सफल संचालन आदि शामिल थे। विभिन्न स्थानों से विमानों के परिचालन के साथ, अभ्यास के पूरे क्षेत्र में निरंतर समुद्री क्षेत्र जागरूकता बनाए रखी गई। पूर्वी नौसेना कमान की परिसंपत्तियों के अलावा, इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना, अंडमान और निकोबार कमान और तटरक्षक बल की परिसंपत्तियों को भी शामिल किया गया था, जो सेनाओं के बीच बहुत उच्च स्तर की अंतरसंचालनीयता का संकेत देती है।

अभ्यास के दौरान भाग लेने वाले बलों ने वास्तविक परिस्थितियों में मूल्यवान सबक सीखे, जिससे क्षेत्र में समुद्री चुनौतियों का प्रभावी ढंग से जवाब देने की उनकी तैयारी और बेहतर हुई।

एक्सपीओएल 2024 का सफल समापन, समुद्री क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के प्रति भारतीय नौसेना के संकल्प की पुष्टि करता है।

Editor

Recent Posts

दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में लापता व्यक्तियों से संबंधित जनहित याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज राष्ट्रीय राजधानी में लापता लोगों के मामलों से संबंधित एक…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों…

9 घंटे ago

NHRC ने गुरुग्राम के DLF Phase-3 में चोरी के संदेह में पांच नाबालिगों को बंधक बनाकर रखे जाने, यौन उत्पीड़न और यातना के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने हरियाणा के गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-तीन इलाके में एक निर्माणाधीन…

9 घंटे ago

NHRC ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स में एक अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की कथित मौत के मामले का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स के थांगस्काई क्षेत्र में 5…

9 घंटे ago

श्रीलंका में ऐतिहासिक प्रदर्शनी के बाद भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष भारत वापस लाए गए

भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष आज श्रीलंका से भारत वापस लाए गए। ये अवशेष…

12 घंटे ago