भारत

आंध्र प्रदेश में भारतीय नौसेना भारी बारिश और बाढ़ राहत प्रयासों में योगदान देने के लिए तैनात

आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में हुई भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ से निपटने के क्रम में, पूर्वी नौसेना कमान के तहत भारतीय नौसेना की परिसंपत्तियों को राज्य प्रशासन एवं एनडीआरएफ द्वारा चलाए जा रहे राहत प्रयासों में सहायता करने हेतु सक्रिय रूप से तैनात किया गया है। नौसेना अपना अभियान जारी रखे हुए है, फंसे हुए लोगों को बाहर निकाल रही है और हवाई संसाधनों का उपयोग करके भोजन के पैकेट गिरा रही है।

भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर वर्तमान में बाढ़ राहत प्रयासों में योगदान देने के लिए तैनात हैं, जिसके दौरान प्रभावित लोगों के लिए 1,820 किलोग्राम भोजन के पैकेट और 22 किलोग्राम दवाएं हवाई मार्ग से गिराई गई हैं।

राहत कार्यों को और अधिक समर्थन देने हेतु, प्रभावित क्षेत्रों में भोजन और राहत सामग्री वितरित करने के लिए एनटीआर जिले के अजीत सिंह नगर में बाढ़ राहत दल (एफआरटी) तैनात किए जा रहे हैं। ये दल जेमिनी नौकाओं द्वारा पहुंच वाले स्थानों से लोगों को बाहर निकालने की सुविधा भी प्रदान कर रहे हैं।

इसके अलावा, वर्तमान में जारी राहत संबंधी प्रयासों के दौरान सुचारू विमान परिचालन सुनिश्चित करने हेतु तकनीकी टीमें विजयवाड़ा हवाई अड्डे पर तैनात हैं।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

5 घंटे ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

5 घंटे ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

5 घंटे ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

5 घंटे ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

6 घंटे ago