भारत

भारतीय नौसेना ने पनडुब्बी रोधी स्वदेशी युद्धपोत ‘आईएनएस मालवन’ को अपने बेड़े में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने आज कर्नाटक के कारवार आईएनएस कादंबा नौसेना बेस पर माहे श्रेणी के दूसरे पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘आईएनएस मालवन’ को बेड़े में शामिल किया। इस समारोह में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह मुख्‍य अतिथि थे। इस अवसर पर पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय वत्सयान, कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के प्रतिनिधि, नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य अतिथि उपस्थित थे। आईएनएस मालवन आठ पनडुब्‍बी रोधी युद्धपोतों में से दूसरा युद्धपोत है। इसमें 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी उपकरण और तकनीक का उपयोग किया गया है। भारतीय नौसेना ने इस वर्ष सात युद्धपोतों को कमीशन कर लिया है। वर्ष के अंत तक लगभग 12 युद्धपोतों को कमीशन किए जाने की योजना है। इस अवसर पर एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने आत्‍मनिर्भरता की दिशा में नौसेना के प्रयासों की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि भारतीय नौसेना की तरह भारतीय वायुसेना भी इसी तरह की रणनीति अपनाएगी ताकि विमानन क्षेत्र में भी आत्‍मनिर्भर बनने का हमारा सपना जल्‍द साकार हो सके।

माहे श्रेणी का युद्धपोत आईएनएस मालवन युद्धपोत निर्माण में देश की बढती क्षमता का प्रमाण है। यह समुद्री सुरक्षा और पनडुब्‍बी रोधी युद्ध क्षमताओं में हमारी बढती शक्ति का परिचायक भी है। यह उन्नत पनडुब्बी रोधी हथियारों से सुसज्जित है। इसमें आगे की ओर लगा आरबीयू 6000 रॉकेट लॉन्चर, युद्धपोत के बाएं और दाएं दोनों तरफ तीन 324 मिमी हल्के टॉरपीडो ट्यूब लगे हैं, जो उन्नत हल्के टॉरपीडो और पनडुब्बी रोधी बारूदी सुरंग बिछाने वाली तकनीक से लैस हैं। एकीकृत पनडुब्बी रोधी युद्ध रक्षा प्रणाली के हिस्से के रूप में इसमें टॉरपीडो डेकोय लॉन्चिंग सिस्टम भी लगे हैं। इसकी सतह युद्ध क्षमता में एक 30 मिमी नौसैनिक तोप और दो 12 दशमलव 7 मिमी की स्थिर रिमोट नियंत्रित तोपें शामिल हैं। माहे श्रेणी के पोत तीन 6 मेगावाट समुद्री डीजल इंजनों द्वारा संचालित हैं। यह वाटर जेट से जुड़े हैं, जिससे ये पंप जेट प्रणोदन का उपयोग करने वाले भारतीय नौसेना के सबसे बड़े युद्धपोत बन गए हैं। इनकी अधिकतम गति 25 समुद्री मील है और 14 समुद्री मील की गति पर इनकी परिचालन सीमा 1800 समुद्री मील है। यह युद्धपोत बिना रुके या बिना रीफ्यूलिंग के लगातार 14 दिनों तक पानी में सक्रिय रह सकता है।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

34 मिनट ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

45 मिनट ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

47 मिनट ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

49 मिनट ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

52 मिनट ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

57 मिनट ago