भारत

भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता – थिंक24, में 10 सितंबर 24 को चयन के अंतिम दौर के पहले चरण का समापन हुआ

भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता – थिंक24, में 10 सितंबर 24 को चयन के अंतिम दौर के पहले चरण का समापन हुआ। राष्ट्रीय स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए पंजीकृत कुल 12,655 स्कूली टीमों को चयन के अंतिम दौर में तीन चरणों से गुजरना पड़ा, जिसका समापन 25 सितंबर 24 को हुआ।

चयनित स्कूल अब 14-15 अक्टूबर 24 को मंडल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसे ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।

15 जुलाई 24 को पंजीकरण प्रक्रिया के साथ थिंक24 ने अपनी यात्रा शुरू की, चयन के अंतिम दौर के पूरा होने के साथ इस यात्रा ने आधे रास्ते की दूरी पूरी कर ली है। इस वर्ष, थिंक 2024 का विषय ‘विकसित भारत’ है, जो 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के अनुरूप है। यह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता छात्रों की सामान्य जागरूकता की जांच की अवधारणा से आगे जाती है। यह युवा दिमागों को प्रेरित करने, राष्ट्र निर्माण में छात्रों की भूमिका के बारे में उनके बीच जागरूकता फैलाने और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने का एक मंच है।

थिंक 24 का सेमीफाइनल और फाइनल 07 और 08 नवंबर 24 को दक्षिणी नौसेना कमान के तत्वावधान में केरल के एझिमाला स्थित नौसेना प्रशिक्षण प्रतिष्ठान, भारतीय नौसेना अकादमी में आयोजित किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

1 घंटा ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

1 घंटा ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

2 घंटे ago

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड्स एवं कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित किया

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि विकास और पर्यावरण को विरोधी शक्तियों…

13 घंटे ago

पश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र की स्थिति – भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा आज 51 उड़ानें संचालित करने की योजना

नागरिक उड्डयन मंत्रालय पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति पर निरंतर नज़र रख रहा…

13 घंटे ago