मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने प्रोजेक्ट पी-75 की छठी स्कॉर्पियन पनडुब्बी वाघशीर नौसेना को सौंप दी है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, स्कॉर्पियन में इस्तेमाल की गई उन्नत तकनीक बेहतरीन स्टील्थ फीचर्स और निर्देशित हथियारों का उपयोग करके लक्ष्य भेदने की क्षमता रखती है।
स्टील्थ फीचर पनडुब्बी को रडार और अन्य पकड़ने वाले तरीकों से लगभग अदृश्य रखता है। वाघशीर पानी के नीचे या सतह पर, टॉरपीडो और ट्यूब-लॉन्च की गई एंटी-शिप मिसाइल दोनों से हमला कर सकती है। साथ ही यह पनडुब्बी खुफिया जानकारी जुटाने और क्षेत्र की निगरानी सहित कई कार्यो में सक्षम है।
वाघशीर पिछली पाँच पनडुब्बियों से अलग है क्योंकि इसमें स्वदेशी रूप से विकसित एयर कंडीशनिंग प्लांट और एक आंतरिक संचार और प्रसारण प्रणाली लगी हुई है। इस अवसर पर मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजीव सिंघल ने कहा है कि छह पनडुब्बियों कलवरी, खंडेरी, करंज, वेला, वागीर और अब वाघशीर से पनडुब्बी निर्माण करने वाले देशों के विशिष्ट समूह में अब भारत भी शामिल हो गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…