वायरल न्यूज़

भारतीय नौसेना के जहाजों ने सिंगापुर का सफल दौरा संपन्न किया

भारत और सिंगापुर के बीच गहरी रणनीतिक और समुद्री साझेदारी को सुदृढ़ करते हुए, भारतीय नौसेना के परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में, रियर एडमिरल आलोक आनंद, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के नेतृत्व में पूर्वी बेड़े के भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती ने सिंगापुर के चांगी नौसेना अड्डे पर अपना बंदरगाह दौरा पूरा किया।

आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष और भारत सरकार की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के अनुरूप, तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में दोनों नौसेना बलों के बीच अंतर-संचालनीयता और नौसैनिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से क्रॉस-डेक दौरों सहित कई पेशेवर वार्ताएं हुई। बंदरगाह पर ठहराव के दौरान स्कूली छात्रों ने भी आईएनएस कवरत्ती का दौरा किया, जिससे उन्हें नौसैनिक अभियानों, युद्धपोत पर जीवन और भारतीय नौसेना का मार्गदर्शन करने वाले समुद्री मूल्यों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ।

इस यात्रा की सफल समाप्ति भारत और सिंगापुर के बीच बढ़ते समुद्री सहयोग में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बंदरगाह पर हुई मुलाकातों से पेशेवर समझ बढ़ाने, परिचालन सहयोग को मजबूत करने और क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए साझा प्रयासों को बढ़ावा देने में योगदान मिला है।

Editor

Recent Posts

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश किया

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश…

1 घंटा ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा- भारत-अमरीका व्यापार वार्ता सही दिशा में जारी, समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच व्यापार…

1 घंटा ago

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के साथ संपन्न

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के…

2 घंटे ago

बिहार में वैशाली के राघोपुर में नाव दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंत्रिपरिषद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया

सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…

3 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…

3 घंटे ago