Defence News

भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्‍क्‍वाड्रन (1टीएस) की दक्षिण पूर्व एशिया में लंबी दूरी प्रशिक्षण तैनाती

भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज – आईएनएस तिर, शार्दुल, सुजाता और आईसीजीएस सारथी – 110वें एकीकृत अधिकारी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (आईओटीसी) के हिस्से के रूप में दक्षिण पूर्व एशिया में लंबी दूरी प्रशिक्षण तैनाती (एलआरटीडी) पर रवाना होंगे।

इस तैनाती के दौरान प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सिंगापुर, इंडोनेशिया और थाईलैंड के बंदरगाहों पर रुकेगी । इस तैनाती का उद्देश्य अधिकारी प्रशिक्षुओं को व्यापक परिचालन और अंतर-सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करना है, साथ ही भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद महासागर क्षेत्र के दृष्टिकोण के अनुरूप दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ भारत की निरंतर समुद्री भागीदारी को सुदृढ़ करना है।

इस दौरान, मेजबान नौसेनाओं और समुद्री एजेंसियों के साथ व्यापक स्तर पर पेशेवर संवाद, प्रशिक्षण कार्यक्रम और सहयोगात्मक गतिविधियों की योजना बनाई गई है। इनमें संरचित प्रशिक्षण आदान-प्रदान, क्रॉस-डेक दौरे, विभिन्न विषय विशेषज्ञों के साथ बातचीत और संयुक्त समुद्री साझेदारी अभ्यास शामिल हैं।

इन पहलों का उद्देश्य अंतर्संचालनीयता, पारस्परिक विश्वास और समझ को और अधिक बढ़ाना है, साथ ही सर्वोत्तम समुद्री प्रथाओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।

110वें एकीकृत अधिकारी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में छह अंतरराष्ट्रीय अधिकारी प्रशिक्षु शामिल हैं, जो मित्र विदेशी राष्ट्रों के कर्मियों की क्षमता निर्माण और व्यावसायिक प्रशिक्षण के प्रति भारतीय नौसेना की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसके अतिरिक्त, भारतीय सेना और वायु सेना के कर्मी भी तैनाती के लिए रवाना हुए हैं, जिससे दोनों सेवाओं के बीच संयुक्तता और सामंजस्य और मजबूत हुआ है।

यह दीर्घकालीन प्रशिक्षण तैनाती भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण उत्कृष्टता पर जोर को रेखांकित करती है, साथ ही क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा के लिए समुद्री कूटनीति, सद्भावना और सहयोगात्मक दृष्टिकोण में योगदान देती है।

Editor

Recent Posts

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय मूल की मादा चीता ने जंगल में चार शावकों को जन्म दिया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज भारत के चीता संरक्षण…

10 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद बिन अब्दुल्ला अल कासबी के साथ वर्चुअल कॉल पर बातचीत की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद…

12 घंटे ago

दिल्ली में पंजीकृत तीस लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों पर 2030 तक पथकर और पंजीकरण शुल्‍क नहीं देना होगा

दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की; 200वीं जयंती समारोहों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

17 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

17 घंटे ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

18 घंटे ago