बिज़नेस

सीसीआई ने टाटा स्टील लिमिटेड को त्रिवेणी पेलेट्स प्राइवेट लिमिटेड में 50.01% इक्विटी शेयर पूंजी अधिग्रहण को मंजूरी दी

आयोग ने टाटा स्टील लिमिटेड को त्रिवेणी पेलेट्स प्राइवेट लिमिटेड में 50.01% इक्विटी शेयर पूंजी अधिग्रहण को मंजूरी दी।

प्रस्तावित विलय टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा त्रिवेणी अर्थमूवर्स प्राइवेट लिमिटेड से त्रिवेणी पेलेट्स प्राइवेट लिमिटेड (टीपीपीएल) की 50.01% इक्विटी शेयर पूंजी के प्रस्तावित अधिग्रहण से संबंधित है।

टाटा स्टील लिमिटेड एक सार्वजनिक लिमिटेड सूचीबद्ध कंपनी है, जो खनन से लेकर इस्पात निर्माण और प्रोसेसिंग की प्रक्रिया तक एकीकृत इस्पात उत्पादन कार्यों में लगी हुई है। यह इस्पात और इससे जुड़े इस्पात उत्पादों के उत्पादन और बिक्री में लगी है और कृषि, ऑटोमोटिव, निर्माण, ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे विभिन्न क्षेत्रों को सेवाएं प्रदान करती है। यह लौह अयस्क के खनन और लौह अयस्क पेलेट्स, स्पंज आयरन और कच्चे इस्पात के उत्पादन में भी काम करती है।

टीपीपीएल भारत एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जो लौह अयस्क पेलेट्स की बिक्री का काम करती है। टीपीपीएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, ब्राह्मणी रिवर पेलेट्स लिमिटेड भी भारत में लौह अयस्क पेलेट्स के उत्पादन और बिक्री का काम देखती है।

Editor

Recent Posts

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…

49 मिनट ago

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…

52 मिनट ago

उड़ीसा के नए राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली

उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…

58 मिनट ago

ग्‍वालियर में शीतला माता मंदिर ट्रक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 39 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…

60 मिनट ago

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

5 घंटे ago