भारत

भारतीय नौसेना का फ्रंटलाइन स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तलवार फ्रांस के ला रियूनियन पहुंचा

हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी तैनाती के एक हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना का फ्रंटलाइन स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तलवार 27 अक्टूबर 2024 को फ्रांस के ला रियूनियन पहुंचा। ला रियूनियन की यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र के समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत-फ्रांस साझेदारी को मजबूत करना है।

आईएनएस तलवार ला रियूनियन बंदरगाह यात्रा के दौरान फ्रांसीसी नौसेना के साथ क्रॉस-डेक यात्राएं करेंगे और आपस में तालमेल बिठाएंगे। इससे पहले, इस जहाज को 27 अक्टूबर 2024 को प्रवासी भारतीयों के लिए खुला रखा गया था।

भारत और फ्रांस के बीच पारंपरिक रूप से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं और दोनों देशों के बीच गहरी, स्थायी रणनीतिक साझेदारी है।

आईएनएस तलवार को 18 जून 2003 को नौसेना में शामिल किया गया था और यह पश्चिमी नौसेना कमान के तहत भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है। इस जहाज की कमान वर्तमान में कैप्टन जीतू जॉर्ज के पास है। आईएनएस तलवार ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित आईबीएसएएमएआर VIII बहुपक्षीय अभ्यास में भाग लिया था।

Editor

Recent Posts

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

1 घंटा ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

1 घंटा ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

1 घंटा ago

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड्स एवं कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित किया

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि विकास और पर्यावरण को विरोधी शक्तियों…

13 घंटे ago

पश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र की स्थिति – भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा आज 51 उड़ानें संचालित करने की योजना

नागरिक उड्डयन मंत्रालय पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति पर निरंतर नज़र रख रहा…

13 घंटे ago