आंध्र प्रदेश में भीषण वर्षा के बाद बाढ़ जैसी स्थिति के कारण स्थानीय प्रशासन से प्राप्त अनुरोधों के आधार पर, विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान के भारतीय नौसेना के विमान, बाढ़ राहत दल (एफआरटी) एवं गोताखोरों की टीमों को राज्य में मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) प्रयासों को मजबूत करने के लिए तैनात किया गया है।
चार हेलीकॉप्टर (02 एएलएच और 02 चेतक) और एक डोर्नियर विमान को सर्च एंड रेस्क्यू (एसएआर) कवरेज प्रदान करने के लिए तैनात किया गया है। अब तक 22 फंसे हुए कर्मियों को बचाया गया है और फंसे हुए व्यक्तियों के लिए 1000 किलो से अधिक खाद्य सामग्री को हवाई जहाज से गिराया गया है। बचाव कार्यों को बढ़ाने के लिए 10 बाढ़ राहत दल को भी तैनात किया गया है।
आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए अतिरिक्त नौसेना परिसंपत्तियों और संबंधित गियरों के साथ बचाव दलों को स्टैंडबाय पर रखा गया है।
आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) ने आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले…
हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना…
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू -…
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग सचिव एम. नागराजू ने 28 मार्च, 2026 को मुंबई…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार…