Defence News

भारतीय नौसेना के INS तुशिल ने सेनेगल में डकार की अपनी यात्रा पूरी की

भारतीय नौसेना के नवीनतम गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तुशिल ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देते हुए सेनेगल के डकार में अपनी प्रारंभिक बंदरगाह यात्रा पूरी कर ली है। जहाज के कप्तान पीटर वर्गीस ने डकार में अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान दोनों देशों के मध्य नौसेना सहयोग को बढ़ावा देने और साझा समुद्री सुरक्षा गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए सेनेगल नौसेना के चीफ ऑफ स्टाफ, रियर एडमिरल अब्दु सेने के साथ बातचीत की।

इस यात्रा में एक विषय वस्तु विशेषज्ञ विनिमय (एसएमईई) प्रावधान भी किया गया था, जिसमें भारतीय नौसेना के निशार-मित्र टर्मिनल का प्रदर्शन और सेनेगल के योग एसोसिएशन तथा नौसेना कर्मियों का एक संयुक्त योग सत्र शामिल था। जहाज ने भारतीय प्रवासियों और स्थानीय समुदाय के लगभग 150 आगंतुकों का स्वागत किया, जो इस क्षेत्र में भारतीय नौसेना की बढ़ती उपस्थिति को दर्शाता है।

आईएनएस तुशिल ने अपने प्रस्थान से पहले सेनेगल के नौसैन्य जहाज पीएचएम निआनी के साथ एक पैसेज एक्सरसाइज (पैसेक्स) करके दौरे का समापन किया। यह यात्रा क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने में सहयोगात्मक प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डालती है और दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच आपसी सहभागिता बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल गुजरात के बनासकांठा में पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 24वीं…

12 घंटे ago

इंडिया पोस्ट और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने पैन-इंडिया केवाईसी सत्यापन सेवाओं का विस्तार करने के लिए अपनी साझेदारी को मजबूत किया

इंडिया पोस्ट (डाक विभाग) और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने देश भर में निवेशकों की पहुंच…

12 घंटे ago

एनएचआरसी ने कोलकाता में पुलिस द्वारा तीन लोगों की अर्धनग्न अवस्था में परेड करने की सूचना पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें पुलिस…

12 घंटे ago

आईएनएस त्रिशूल ने इटली के सिवितावेचिया में अपनी पोर्ट कॉल का समापन किया

भारतीय नौसेना के जहाज त्रिशूल ने भूमध्य सागर में अपनी मौजूदा परिचालन तैनाती के हिस्से…

14 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की महापरिषद की 93वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने तथा देश में…

15 घंटे ago

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ कमजोर होकर कम गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया

चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर निम्‍न दवाब में बदल गया है, लेकिन अगले 24 घंटे…

16 घंटे ago