खेल

बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के पहले राउंड में भारतीय खिलाड़ियों ने जीत के साथ शुरुआत की

बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के पहले राउंड में भारतीय खिलाड़ियों ने जीत के साथ शुरुआत की। खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने पुरुषों के एकल श्रेणी में मौजूदा चैंपियन और दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी चीन के शी यू की को 21-14, 13-21 और 21-19 से शिकस्त दी। वहीं, महिलाओं की एकल श्रेणी में भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने आयरलैंड की सोफिया नोबेल को 21-7 और 21-11 से आसानी से हरा दिया। साथ ही महिलाओं की युगल श्रेणी में भारत की जोड़ी त्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंदन ने स्पेन की पाउला लोपेज और लूसिया रोडरिगेज को 21-9 और 21-13 से हरा दिया।

इससे पहले, पुरुषों की युगल श्रेणी में भारत की जोड़ी एम.आर. अर्जुन और हरी हरण अंसार करूणन ने दूसरे राउंड में जगह बनाई। दूसरे गेम में ये जोड़ी 6-4 से आगे चल रही थी, तभी आयरलैंड के उनके प्रतिद्वंदी स्कॉट गिल्टी और पॉल रेनॉड्स के चोट के कारण खेल से बाहर होना पड़ा। अर्जुन और अंसार करूण ने पहला गेम 21-16 से जीत लिया था।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

1 घंटा ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

2 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

2 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

2 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

2 घंटे ago