भारत

भारतीय रेलवे ने एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी रुद्राष्ट्र का सफल परीक्षण किया

भारतीय रेलवे ने साढे चार किलोमीटर लंबी मालगाड़ी- रुद्राष्ट्र का सफल परीक्षण कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, यह एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी भी है। परीक्षण के दौरान इस मालगाड़ी ने उत्तर प्रदेश में चंदौली के गंजख़्वाजा रेलवे स्टेशन से झारखंड के गढ़वा के बीच की 209 किलोमीटर की दूरी पांच घंटे 10 मिनट में तय की।

पूर्व मध्य रेल दीनदयाल उपाध्याय – डीडीयू मंडल ने भारत की सबसे लंबी मालगाड़ी चलाकर इतिहास रचा दिया है। डी डी यू मंडल ने माल ढुलाई की क्षमता और काम की कुशलता बढ़ाने की दिशा में ‘रूद्रास्त्र नाम की मालगाड़ी को सफलतापूर्वक चलाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीणा ने बताया कि यह मालगाड़ी लगभग साढ़े चार किलोमीटर लंबी है। ‘रूद्रास्त्र‘ को छह खाली बॉक्स रैक को जोड़कर तैयार किया गया है। इसमें 354 वैगन और सात इंजन हैं। गंज ख्वाजा स्टेशन से इस मालगाड़ी को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर गढ़वा रोड के लिए रवाना किया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रुद्रस्त्र एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी है। उन्होंने कहा कि यह माल परिवहन और लोडिंग को त्वरित बनाएगी। इससे न केवल संसाधनों की बचत होगी, बल्कि समय की भी बचत होगी।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने होली पर करोड़ों लोगों को घर पहुंचाया; 14 लाख यात्रियों ने पिछले पांच दिनों में उत्तर रेलवे के जरिए यात्रा की

भारतीय रेलवे ने सभी रेलवे जोनों में सटीक योजना और समन्वित कार्यान्वयन के माध्यम से…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 3 मार्च को “सतत और सशक्त आर्थिक विकास” विषय पर बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मार्च, 2026 को सुबह 11:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…

11 घंटे ago

भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के लिए संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए गए

भारत और कनाडा ने आज नई दिल्ली में व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के लिए…

11 घंटे ago

INS सुदर्शिनी स्वेज नहर से महत्वपूर्ण यात्रा के बाद अलेक्जेंड्रिया पहुंचा

आईएनएस सुदर्शिनी 01 मार्च 2026 को ऐतिहासिक पोर्ट सिटी अलेक्जेंड्रिया पहुंचा, जो उसके चल रहे…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान और बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा से टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच सऊदी अरब के…

13 घंटे ago