होली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। यात्रियों की संख्या में संभावित वृद्धि को देखते हुए विभिन्न रेलवे जोन में 18 मार्च तक 1244 विशेष ट्रेन यात्राओं का संचालन किया जाएगा। रेल मंत्रालय ने कहा कि यदि मांग बढ़ती है तो इन विशेष ट्रेन यात्राओं के संचालन की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।
ये विशेष सेवाएं देश भर के प्रमुख शहरों, राज्य की राजधानियों और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय केंद्रों को जोड़ेंगी। इससे सभी यात्रियों को कंफर्म सीटें मिलेंगी और नियमित ट्रेनों में भीड़ कम होगी। पूर्वी मध्य रेलवे सर्वाधिक 50 होली स्पेशल ट्रेनों के साथ कुल 275 यात्राएं संचालित करेगा। वही, उत्तरी रेलवे 48 होली स्पेशल ट्रेनों के अंतर्गत 204 यात्राएं और मध्य रेलवे 20 होली स्पेशल ट्रेनों के जरिए 129 यात्राओं का संचालन करेगा।
मंत्रालय ने बताया कि पश्चिमी रेलवे ने 32 होली स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं, जिनमें 120 यात्राएं शामिल होंगी। जबकि दक्षिण पूर्वी रेलवे ने 28 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इनमें 107 यात्राओं का संचालन होगा। विभिन्न ज़ोनों में किए गए व्यापक इंतज़ामों के साथ भारतीय रेलवे होली के दौरान यात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी, पर्याप्त आवास और सुगम, सुरक्षित तथा आरामदायक यात्रा सुनिश्चित कर रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि अधिकांश नाटो सहयोगी देशों ने ईरान के…
यूक्रेन के राष्ट्रपति, व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की ने लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, कीर स्टारमर से मुलाकात…
केरलम में तीन मुख्य राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद…
ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में कल भारत की आकर्षी कश्यप ने अपने दोनों क्वालीफाइंग मैच…
ईरान ने पुष्टि की है कि राष्ट्रीय रक्षा प्रमुख अली लारिजानी और बासिज फोर्स के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान…