भारत

ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत भेजी गई भारतीय राहत सहायता वेनेजुएला पहुंची

ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत भेजी गई भारतीय सहायता वेनेजुएला पहुंच चुकी है। विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि फील्‍ड अस्‍पताल ईकाई, राहत आपूर्ति, औषधि और चिकित्‍सा उपकरण वेनेजुएला में भूकंप के बाद जारी राहत प्रयासों को बढ़ावा देंगे।

भारत ने वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप की प्रतिक्रिया में शुक्रवार को ऑपरेशन अमिस्‍ताद का शुभारंभ किया। वेनेजुएला में भूकंप के कारण बहुत से लोगों की जान गई, व्‍यापक स्‍तर पर लोग घायल हुए तथा विशाल तबाही हुई। भारतीय वायुसेना के दो सी-17 ग्‍लोबमास्‍टर विमान वेनेजुएला रवाना हुए हैं। वहां जारी राहत और बचाव प्रयासों में सहायता प्रदान करने के लिए इन विमानों में मानवीय राहत आपूर्ति तथा 41 सदस्‍यीय बचाव दल हैं।

इन राहत सामग्रियों मे एक आत्‍मनिर्भर भारतीय चिकित्‍सा कार्य बल, मानवीय सहायता और आपदा राहत-एमएडीआर पैलेट और औषधि के साथ भारतीय सेना की एक फील्‍ड अस्‍पताल ईकाई, 30 टन राहत आपूर्ति, छह टन औषधि और चिकित्‍सा उपकरण, भारत हेल्थ इनिशिएटिव फॉर सहयोग, हित और मैत्री- भीष्‍म क्‍यूब पोर्टेबल अस्‍पताल शामिल हैं। 41 सदस्‍यीय बचाव दल में अनुभवी राहत कर्मी और चिकित्‍सा पेशेवर शामिल हैं। वे प्रभावित क्षेत्रों में तलाश और बचाव अभियानों, आपातकालीन चिकित्‍सा देखभाल और मानवीय राहत प्रयासों में वेनेजुएला के अधिकारियों के साथ मिलकर निकटता से कार्य करेंगे।

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्‍या एक हजार चार सौ तीस हो गई है। वेनेजुएला में बुधवार को सात दशमलव दो और सात दशमलव पांच तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आये थे जिसमें काफी नुकसान हुआ है। देश में करीब 68 हजार 9 सौ से अधिक लोगों के लापता होने की भी खबर है। ला-ग्‍वेरा क्षेत्र में सबसे ज्‍यादा नुकसान हुआ है।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

5 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

8 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

8 घंटे ago