विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे कैलाश मानसरोवर यात्रा तब तक शुरू न करें जब तक कि उन्हें अपनी यात्रा के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज़ प्राप्त न हो जाएं। मंत्रालय ने यह परामर्श उन भारतीय नागरिकों के सहायता अनुरोध के बाद जारी किया है जो निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यम से चीन के लिए आवश्यक प्रवेश परमिट और बिना वीजा के नेपाल में फंस गए हैं।
मंत्रालय ने कहा है कि वैध दस्तावेजों के बिना या आवश्यक दस्तावेजों के मिलने की उम्मीद में यात्रा शुरू करने से श्रद्धालुओं के फंसने की संभावना बढ़ जाती है। मंत्रालय ने श्रद्धालुओं को यह भी सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनका टूर ऑपरेटर पंजीकृत और अधिकृत है या नहीं।
गृह मंत्रालय ने लोगों को व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह…
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…
देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रहण प्रणाली को बदलते हुए, मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) तकनीक के…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। भारत के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज नई दिल्ली से वीडियो…
भारत और नेपाल ने आज विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर…