स्क्वैश में कल शाम भारत की अनाहत सिंह ने इंग्लैंड के बर्मिंघम में ब्रिटिश जूनियर ओपन में अंडर-17 गर्ल्स सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। 16 वर्षीय शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने मिस्र की मलिका एल कराक्सी को 3-2 से हराया। इस जीत के साथ ही अनाहत ने तीसरा ब्रिटिश जूनियर ओपन खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2019 में अंडर-11 और वर्ष 2023 में अंडर-15 वर्ग में जीत हासिल की थी।
इससे पहले, प्रतियोगिता में अनाहत ने क्वार्टर फाइनल में मिस्र की एक अन्य खिलाड़ी नादिया तामेर पर 3-0 से शानदार जीत के बाद सेमीफाइनल में मिस्र की ही रुकय्या सलेम को 3-1 से पराजित किया था।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति पर निरंतर नज़र रख रहा…
इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन…
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान चार अरब 88…
भारतीय रेल कोयला, इस्पात, उर्वरक, सीमेंट, अनाज और कंटेनर जैसी आवश्यक वस्तुओं के कुशल परिवहन…
पश्चिम एशिया में पैदा हुई राजनीतिक अस्थिरता की वजह से खरीफ सीजन से पहले भारत…
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) को उत्तर प्रदेश के…