पूरे विश्व में भारतवंशियों ने जम्मू कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले में हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाये जाने के खिलाफ व्यापक विरोध प्रर्दशन किया है। मेलबर्न के फेडरशन स्क्वॉयर से लेकर लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग, और कोपनहेगन से लेकर काठमांडू मेंपाकिस्तानी दूतावास तक प्रदर्शनकारियों ने इस आतंकी हमले की निन्दा करते हुए समुचित कार्रवाई की मांग की।
पूरी दुनिया में भारतीय मूल के लोगों ने एकजुट होकर आक्रोश और दुख का प्रदर्शन किया तथा आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई। भारतीय मूल के लोगों ने फ्रांस के पेरिस, स्विटजरलैंड के ज्यूरिख, फिनलैंड के हेलसिंकी, स्पेन और अनेक अन्य देशों में भी व्यापक विरोध रैली निकाली। उन्होंने एकजुट होकर मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया।
भारतवंशियों ने कल जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में विरोध रैली निकाली। 3 सौ से अधिक लोग सेंट्रल रेलवे स्टेशन के सामने एकत्र हुए और डोमरोमर तक विरोध -मार्च निकाली।
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महीने तक…
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी) के माध्यम…
महाराष्ट्र के 358 तालुकों में से 305 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज व्यापार…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) को…