बिज़नेस

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार दो अरब 83 करोड़ डॉलर बढ़कर 692 अरब 29 करोड़ डॉलर के नए उच्चतम स्तर पर पहुंचा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में दो अरब 83 करोड़ डॉलर बढ़कर 692 अरब 29 करोड़ डॉलर के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। आंकड़ों से पता चलता है कि विदेशी मुद्रा संपत्ति, जो विदेशी मुद्रा भंडार का एक बड़ा हिस्‍सा है, दो अरब 57 लाख डॉलर बढ़कर 650 अरब 68 करोड़ 60 लाख डॉलर हो गई। पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 22 करोड़ 30 लाख डॉलर बढ़कर 689 अरब, 45 करोड़ 80 लाख डॉलर हो गया था।

सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्‍य भी 72 करोड़ साठ लाख डॉलर बढ़कर 63 अरब 61 करोड़ डॉलर हो गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ देश का विशेष आहरण अधिकार 12 करोड़ 10 लाख डॉलर बढ़कर 18 अरब 54 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया।

Editor

Recent Posts

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप के बाद अफगानिस्तान को मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…

6 घंटे ago

सरकार ने घरेलू मांग पूरी करने के लिए पांच किलो के एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाई

सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…

6 घंटे ago

एयर इंडिया की नई दिल्‍ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…

7 घंटे ago

भारतीय ध्‍वज वाले एलपीजी टैंकर ग्रीन आशा ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

भारतीय ध्वज वाले एल पी जी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य…

7 घंटे ago