भारत

संयुक्त राष्ट्र में भारत के नए स्थायी प्रतिनिधि ने संरा प्रमुख को परिचय पत्र प्रस्तुत किया

संयुक्त राष्ट्र में भारत के नए स्थायी प्रतिनिधि पार्वथनेनी हरीश ने सोमवार को यहां संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया। हरीश पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क पहुंचे और विश्व निकाय में भारत के स्थायी प्रतिनिधि का पदभार संभाला। उन्होंने जमीनी स्तर पर काम शुरू किया और संयुक्त राष्ट्र के कई शीर्ष नेताओं तथा अपने वैश्विक समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

संयुक्त राष्ट्र के जिन प्रथम नेताओं से उनकी मुलाकात हुई उनमें संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस भी शामिल थे। अपनी मुलाकात के बाद हरीश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘उन्हें फ्रांसिस से मिलकर खुशी हुई और आपसी हितों के विभिन्न मुद्दों पर उनके ज्ञान से लाभ हुआ। अपनी अध्यक्षता के दौरान भारत को महासभा द्वारा दिए गए समर्थन की सराहना की। उनकी भारत यात्रा के अनुभवों को सुनना खुशी की बात है।’’

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

10 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

12 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

12 घंटे ago