Defence News

INS सतलुज मॉरीशस में 18वें संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण मिशन के लिए पोर्ट लुईस पहुंचा

भारतीय नौसेना का विशेष हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पोत आईएनएस सतलुज 29 सितंबर 2025 को मॉरीशस में 18वां संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करने के लिए पोर्ट लुईस पहुंचा।

यह मिशन इस वर्ष के आरंभ में आयोजित हाइड्रोग्राफी पर 14वीं संयुक्त समिति की बैठक के दौरान हस्ताक्षरित हाइड्रोग्राफी पर दीर्घकालिक द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन के ढांचे के तहत संचालित किया जा रहा है।

वर्तमान सर्वेक्षण मिशन लगभग 35,000 वर्ग समुद्री मील के विस्तृत क्षेत्र को कवर करेगा। क्षमता निर्माण प्रयासों के एक भाग के रूप में, मॉरीशस के विभिन्‍न मंत्रालयों के अधिकारी जल सर्वेक्षण डेटा संग्रह और प्रसंस्करण में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए जहाज पर सवार होंगे।

मॉरीशस में आईएनएस सतलुज की तैनाती उन्नत वैज्ञानिक सहयोग और रणनीतिक समुद्री संबंधों के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि है। यह गहन समुद्री सहयोग को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य नौवहन सुरक्षा को बढ़ाना, समुद्री संसाधनों का सतत प्रबंधन और हिंद महासागर क्षेत्र में क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

12 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

12 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

13 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

13 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

13 घंटे ago