अंतर्राष्ट्रीय

रफा शहर से लोगों को बाहर निकालने के इस्राइली सेना के नये आदेश की अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने कडी आलोचना की

इस्राइली सेना ने दक्षिण गजा में हमलों का विस्‍तार करने के उद्देश्‍य से रफा शहर को खाली करने के नए आदेश जारी किये हैं। यह आदेश मध्‍य रफा और अन्‍य क्षेत्रों पर भी लागू होंगे। अंतर्राष्‍ट्रीय संगठनों ने इस आदेश पर कड़ी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

फलस्तीन के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख ने इस कदम की कड़ी निन्‍दा की है। एजेंसी के कमिश्‍नर जनरल फिलिप्‍पी लज्‍जारिनी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि युद्ध शुरु होने के बाद से गजा पट्टी के लोग सुरक्षा की तलाश में हैं जो उन्‍हें अब तक नहीं मिली है।

यूरोपीय परिषद के अध्‍यक्ष चार्ल्‍स मिशेल ने सोशल मीडिया पर कहा कि रफा में फंसे लोगों को असुरक्षित क्षेत्रों में भेजने का आदेश स्‍वीकार नहीं किया जा सकता।

Editor

Recent Posts

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

12 घंटे ago

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…

14 घंटे ago

APEDA ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से दुबई तक 1.5 मीट्रिक टन (एमटी) कीवी के प्रायोगिक निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…

14 घंटे ago

एपीडा ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से दुबई तक 1.3 मीट्रिक टन सिंदूरी अनार के निर्यात में मदद की

केंद्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात…

14 घंटे ago