बीसीसीआई ने यह घोषणा की कि आईपीएल 17 मई को फिर से शुरू होगा। भारत के ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद आईपीएल 2025 को 9 मई को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था।
17 मई को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। मोहाली और धर्मशाला में आईपीएल 2025 का कोई भी मैच नहीं खेला जाएगा। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच पहले अहमदाबाद में खेला जाना था वह अब 26 मई को जयपुर में खेला जाएगा।
आईपीएल का फाइनल अब 3 जून को खेला जाएगा जबकि प्लेऑफ 29 मई से खेले जाएंगे। प्लेऑफ मैच कहां खेले जाएंगे इसकी घोषणा बाद में की जाएगी। प्लेऑफ की शुरुआत 29 मई को पहले क्वालीफायर से होगी उसके बाद अगले दिन एलिमिनेटर खेला जाएगा। दूसरा क्वालीफायर 1 जून को होगा।
पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…