राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स, सीएसके के खिलाफ पांच विकेट पर 141 रन का स्कोर ही बना सकी।
रियान पराग नाबाद 47 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने 18 गेंद में 28 रन, यशस्वी जायसवाल ने 24, जोस बटलर ने 21 रन का योगदान दिया। सीएसके के लिए सिमरजीत सिंह ने 26 रन देकर तीन विकेट से अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। तुषार देशपांडे ने 30 रन देकर दो विकेट हासिल किये।
राजस्थान रॉयल्स ने अंतिम एकादश में ध्रुव जुरेल को शामिल किया। वहीं सीएसके ने मिचेल सैंटनर की जगह महेश तीक्षणा को अंतिम एकादश में शामिल किया।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…